फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- फर्रुखाबाद। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के बीच कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ का सोमवार को जनपद में दौरा प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम में एडीजी सोमवार को जनपद के प्रथम दौरे पर आ रही है। एडीजी भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस लाइन की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगी। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा से जुड़े परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। एडीजी पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। इसके बाद राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था एवं भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण करेंगी पुलिस लाइन का निरीक्षण पुलिस कर्मियों के साथ सम्मेलन कार्यक्...