आठ घंटे में भगवानपुर के डाक कांवरिया ने किया जलाभिषेक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीसरी सोमवारी पर पहले डाक कांवरिया ने आठ घंटे में पहलेजा से जल लेकर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया। डाक कांवरिया अजय कुमार उर्फ बबलू वैशाली जिले के भगवानपुर थाने के हरपुर कस्तुरी का निवासी है। अजय कुमार ने बताया कि यह उनका डाक कांवर का 25वां वर्ष है।बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि अजय कुमार उर्फ बबलू लगातार 25 वर्षों से सावन की प्रत्येक सोमवारी को डाक कांवर लेकर पहुंचते हैं। इसबार वे सुबह 11:30 पहलेजा से जल लेकर रवाना हुए और शाम 7:30 में बाबा गरीबनाथ मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.