भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर समेत ग्रामीण अंचलों में बुधवार की शाम आठ घंटे बाद बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली उपकेंद्र ज्ञानपुर, गोपीगंज, रमईपुर एवं पाली में 33-33 केवी की क्षमता वृद्धि कार्य को लेकर आपूर्ति बाधित की गई थी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि इन उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि कार्य के चलते सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहने की योजना था। लेकिन काम के चलते एक-आधा घंटा बाद आपूर्ति चालू हुआ। सुबह दस बजे ही आपूर्ति ठप हो गई थी जो शाम छह बजे के बाद बहाल हुआ। यह भी पढ़ें- दस से शाम पांच बजे तक आपूर्ति रहेगा बाधित उधर, बिजली कटौती के चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर में भी बिन बिजली महिलाएं घरों में बेना हांकते नजर आईं। शाम को प...