मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता रेल लाइन से जुड़े मरम्मत कार्य को लेकर शुक्रवार रात मझौलिया गुमटी आठ घंटे तक बंद रहा। मुजफ्फरपुर और रामदयालू के बीच स्थित इस गुमटी को रात 10 बजे बंद करते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। अधिकारियों के मुताबिक सुबह छह बजे से गुमटी खुलने पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। देर रात होने के कारण गुमटी बंद होने से काफी कम राहगीरों को परेशानी हुई। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग गोबरसही व खबड़ा गुमटी के जरिए वाहनों का परिचालन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...