उन्नाव, अप्रैल 27 -- शुक्लागंज, संवाददाता। रेलवे पुल की डाउन लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य को रविवार को और गति दी गई। अधिकारियों की निगरानी में सुबह से शाम तक चले आठ घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान 40 एचबीम स्लीपर डाले गए।बता दें कि 2 अप्रैल से शुरू इस अभियान के तहत जर्जर ट्रफ और पुराने स्लीपर हटाकर नए एचबीम स्लीपर लगाए जा रहे हैं। शनिवार को करीब 200 रेल कर्मियों ने मिलकर कार्य किया। सुबह 09:50 बजे से शाम 05:50 बजे तक चले ब्लॉक में स्लीपर बिछाने के साथ ही पुल के बीच से शुक्लागंज की ओर डाउन ट्रैक पर पड़ी गिट्टियों को भी हटाया गया। यह भी पढ़ें- मेगा ब्लॉक : साढ़े पांच घंटे अप लाइन पर ठप रहा ट्रेनों का परिचालन रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: जमालपुर-किऊल रेलखंड पर 7 घंटे का मेगा ब्लॉक, 8 ट्रेनें र...