फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- फर्रुखाबाद। ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने एक चार वर्षीय बालक को आठ घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। परिजनों को जब बालक सौंपा गया तो उनके चेहरे पर खुशी दौड़ गई। परिजन सकुशल बालक को लेकर घर चले गए। बीबीगंज निवासी एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका चार वर्षीय बेटा नखास चौकी क्षेत्र से गुम हो गया है। इस पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम हरकत में आई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चे की तलाश शुरू की गई। आठ घंटे के अंदर पुलिस की टीम ने बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। इस पर परिजनों ने पुलिा की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...