समस्तीपुर, अगस्त 9 -- समस्तीपुर, हिसं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले रविवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष रेलवे कर्मचारियों का कन्वेंशन आयोजित किया गया। इसमें नई श्रम संहिताओं, रेलवे के निजीकरण-निगमीकरण, एनपीएस/यूपीएस, बोनस पर सीलिंग और विभिन्न विभागों में आठ घंटे की ड्यूटी व्यवस्था लागू नहीं किए जाने के खिलाफ रेलकर्मियों ने विरोध जताया। अध्यक्षता मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पासवान ने की, संचालन मंडल सचिव संजीव मिश्रा ने किया। इस दौरान रेलकर्मियों ने भाग लेते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...