कोडरमा, अगस्त 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन अर्थात एलारसा का तीसरा वार्षिक सम्मेलन रविवार को होटल कृष्णा परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता धनबाद मंडल अध्यक्ष एसके सिंह ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव कपिन्दर कुमार ने किया। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज भगत ने किया। मुख्य वक्ता साउथ ईस्टर्न रेलवे के सचिव सह अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक एसपी सिंह ने सरकार की मजदूर, किसान, छात्र और युवा विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने आठ घंटे की ड्यूटी, 46 घंटे का सामूहिक विश्राम, रात में लगातार दो घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं लेने तथा 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने की ...