मेरठ, मार्च 13 -- भाजपा नेत्री और पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम करीब आठ घंटे तक रिकॉर्ड खंगालने और कॉलेज के कई पदाधिकारियों से जानकारी लेने, प्रवेश और वित्त संबंधित कागजात जब्त कर लौट गई। सीबीआई ने रिश्वत और गोपनीय जानकारी लीक कराने के आरोप में पिछले साल 30 जून 2025 को मेरठ के एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस समेत देशभर के कई मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में सरोजनी अग्रवाल की बेटी डॉ. शिवानी अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया था। बुधवार दोपहर दो गाड़ियों में करीब 12 लोगों की सीबीआई टीम ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचते ही प्रशासनिक बिल्डिंग, रिकार्ड रूम और बाकी हिस्से को निगरानी में ले लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई। टीम ने प्रिंसिपल स...