महोबा, मई 10 -- बेलाताल, संवाददाता। गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती ने लोगों के दिन का चैन छीन लिया है। जैतपुर कस्बा सहित 125 गांवों की बिजली आठ घंटा गुल रहने से लोग उमस भरी गर्मी में पसीना- पसीना हो गए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आए दिन आपूर्ति बाधित होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जैतपुर, अजनर और धौर्रा 33 केसी सब स्टेशन की आपूर्ति बाधित रहने से 125 गांवों में बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। आठ घंटा आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी के मौसम में लोग बिलबिला उठे। लोगों का कहना है कि विद्युत भार बढ़ने की बात कहकर विभाग मनमानी कर रहा है। जैतपुर में लगे दो ट्रांसफार्मर ओवर लोड है। विभाग बिजली चोरी पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है। छोटे उपभोक्ताओं को बिजली चोरी की कार्रवाई कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। एसडीओ प्रदीप ...