शामली, सितम्बर 11 -- कैराना। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अदालत में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करने के साथ ही आठ गवाहों को पेश किया। पुलिस की विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया और इसके बाद मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चली। पीड़ित परिजनों को दो साल में ही न्याय मिल गया। दोनों पक्षों की दलीलें और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी करार दिया। 14 दिसंबर 2023 को झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की थी। यह भी पढ़ें- Shamli News: छात्रा से दुष्कर्म में दोषी शिक्षक को 20 वर्ष की कारवास की सजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद विवेचना पूरी करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया ग...