संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बीएसए अमित कुमार सिंह ने कम नामांकन पर जिले के आठ खंड शिक्षाधिकारियों और 269 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सभी से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले ऐसे ब्लॉक जहां 60 प्रतिशत से कम नामांकन हुआ है, उनके खंड शिक्षाधिकारियों के कार्रवाई के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में जिले के आठ खंड शिक्षाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि बघौली बेलहर कला, हैंसर बाजार, खलीलाबाद, मेहदावल, नाथनगर, पौली और सांथा में नामांकन 60 प्रतिशत से कम है। इन सभी से जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा जिले 269 लापरवाह प्रधानाध्यापकों से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।...