कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जुलाई के बीच चित्रकूट में होगा। स्टेट प्रतियोगिता में चयन के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम में सात जुलाई को जिलास्तरीय और आठ जुलाई को मंडलस्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट बाक्सिंग के लिए किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...