आठ को राहुल प्रयागराज में करेंगे छात्रों से संवाद
लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आठ अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। यूपी कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम रविवार को प्रयागराज में आयोजन की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।नीट समेत कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मसले पर राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रमों की यह शृंखला राजस्थान के कोटा से शुरू हुई थी। इसी कड़ी में यूपी में प्रतियोगी युवाओं का सबसे बड़ा केंद्र माने जाने वाले प्रयागराज में वह आठ अगस्त को केपी मैदान में युवाओं से बातचीत करेंगे। 'छात्रों की गूंज' नाम के इस कार्यक्रम में राहुल युवाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने, देश की शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के मसले पर बात करेंगे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी आठ अगस्त को कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.