उन्नाव, मार्च 7 -- उन्नाव। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ की ओर से 8 मार्च कों पिंक रोजगार महाकुंभ का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में सुबह 10 बजे से किया जाना प्रस्तावित है। इसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी महिन्द्रा फाइनेन्स, हीरो, एमाजॉन, जिओ, फिलिपकार्ट आदि शामिल होंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती चन्द्रा ने बताया है कि इसमें न्यूनतम हाईस्कूल पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। यह मेला केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएंगे। बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद इच्छित कम्पनी में साक्षात्कार देने हेतु पोर्टल पर लॉगिन करके रोजगार मेले हेतु ऑनलाइन आवेदन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.