आगरा, फरवरी 4 -- आस्था, राष्ट्रचिंतन और सनातन मूल्यों के संरक्षण की भावना के साथ विवेकानंद हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के आमंत्रण पत्र का विमोचन नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हुआ। कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विमोचन समारोह के संयोजक महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन 8 फरवरी (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे गांधीनगर पार्क, गांधीनगर में आयोजित होगा। मुख्य वक्ता के रूप में वंशीवट पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर जयराम दास महाराज और मोहनी शरण महाराज (वृंदावन) सनातन धर्म, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण पर संबोधन देंगे। नगर प्रचारक डॉ. इंद्रप्रकाश सोलंकी ने कहा कि यह सम्मेलन स्वामी विवेकानंद की विचारधारा से प्रेरित है। उन्होंने धर्मांतरण जैसे विषयों पर स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.