फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद। जिले के आठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही के चलते 497 विद्यार्थियों के इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 के प्राप्तांक अपलोड नहीं हो सके हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही पर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं डीआईओएस ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से नाराजगी जाहिर करते हुए जवाब मांगा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश थे कि इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांक 13 फरवरी तक शत-प्रतिशत अपलोड कर दें। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बीते दिनों जब प्रदेश का डेटा परीक्षण किया तो जिले के आठ कॉलेजों ने 497 छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक अपलोड नहीं किए थे। इस पर सचिव भगवती सिंह ने डीआईओएस को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। डी...