बलिया, मई 25 -- बांसडीह। खेवसर गांव में 23 मई को जमीन की नापी के दौरान हुई मारपीट तथा दोबारा एक पक्ष के लोगों पर हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। खेवसर निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया है कि एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और कानूनगों राजस्व टीम के साथ जमीन की पैमाइश कर रहे थे। इसी बीच नापी रोकने का प्रयास कर रहे मनोज पांडेय, वेदप्रकाश, मारकण्डेय और श्रीनिवास पाण्डेय ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। उनका कहना है कि इस घटना के कुछ देर बाद बाइक से जा रहे मेरे भाई हरनाम सिंह पर चितरंजन सिंह, सच्चितानन्द सिंह, दिव्य आदित्य और विक्की पांडे ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची हरनाम की पत्नी के साथ दुर्व्यहार और मारपीट किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...