आठ केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
बांदा, जून 5 -- बांदा। संवाददाता आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बैठक कर परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- आठ केंद्रों पर 17,856 अभ्यर्थी देंगे आरक्षी भर्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.