नोएडा, दिसम्बर 8 -- नोएडा, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 13 दिसंबर को होगा। जिले में प्रवेश परीक्षा आठ केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 80 सीटों के लिए 2549 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। जिले का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय दादरी के धूम मानिकपुर में है। विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। अब कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी केंद्र में क...