लखनऊ, जून 9 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन कार्य के लिए 8 घंटे कि तीन रोटेशन शिफ्ट में चार संविदा उपकेन्द्र परिचालकों व चार श्रमिकों को तैनात किया जाने की मांग की है। संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि नियमित पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की कमी के कारण पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन 15 मई 2017 को 8 घंटे के तीन रोटेशन शिफ्ट में विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन कार्य के लिए चार संविदा उपकेन्द्र परिचालकों व चार संविदा श्रमिकों को तैनात करने का आदेश दे चुका है। इसी के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों कि तैनाती की गई थी। संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन स्वयं के उक्त आदेश का उल्लंघन कर आठ घंटे कि तीन रोटेशन शिफ्ट में 8 क...