संभल, मार्च 12 -- असमोली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में बुधवार को राजस्व विभाग ने बैंक का बकाया न चुकाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम और यूपी ग्रामीण बैंक शाखा टांडा कोठी की मौजूदगी में आठ किसानों की भूमि कुर्क की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि छम्मन, आसिफ, इरफान, इस्लाम, मोहम्मद आमिल, कासिम, हासिम, जाबिर हुसैन और मेहंदी हसन द्वारा बैंक का बकाया लंबे समय से जमा नहीं किया जा रहा था। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधित किसान जल्द से जल्द बैंक का बकाया जमा कर दें। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया तो कुर्क की गई जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...