सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी की पुलिस ने आठ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने शनिवार की देर शाम प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि राउरकेला से सिमडेगा तक चलने वाली एक यात्री बस की चेकिंग खम्हनटांड़ चेकपोस्ट के समीप की गई। इसी क्रम में बिहार के रोहतास जिला निवासी लव पांडेय की सघनता से जांच करने पर उसके पास से करीब आठ किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। मौके पर बांसजोर ओपी प्रभारी भी उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...