आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना की पुलिस ने रविवार की रात महुआरा गांव में नहर के पास से अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा। उसक पास से 8.4 कलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बाजार में उसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि रात में क्षेत्र के पुष्पनगर चौराहा के पास से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि महुआरा खुर्द नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है। वह कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खबर मिलने पर सीओ फूलपुर किरनपाल भी पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर उपेंद्र कुमार निवासी धौरीमदालपुर थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार) को पकड़ लिया। उसके पास से 8.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...