फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 10 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए आठ उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। मऊदरवाजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुनीर खान को कादरीगेट थाने भेजा गया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनुज कुमार को चिलसरा का चौकी प्रभाारी बनाया गया है ।जहानगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक धीरज कुमार को सिवारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। चिलसरा चौकी इंचार्ज जगभान सिंह को संकिसा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिवारा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को याकूतगंज का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। यहां तैनात राहुल सिंह को मऊदरवाजा थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन से अवधेश अवस्थी को जहानगंज थाना और कल्पेश चौधरी को रेलवे रोड चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...