गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत कुल 12 आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उनमें आठ आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही, आवेदनों के साथ संलग्न अभिभावक के मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय एवं चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.