बरेली, दिसम्बर 23 -- कुंवरपुर बंजरिया गांव में तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के लिए वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक एसडीएम कोर्ट ने बेदखली के आठ आदेश जारी किए। उसके बाद भी न तो अवैध कब्जे हटे और न ही निर्माण बंद हुआ। ग्रामीणों ने डीएम से इसकी शिकायत की है। डीएम ने एसडीएम सदर से रिपोर्ट तलब की है। कुंवरपुर बंजरिया निवासी नरेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र दिया था। नरेश ने बताया कि कुंवरपुर बंजरिया गांव में तालाबों पर अवैध कब्जे की शिकायत लगातार होती आ रही है। इसमें कुछ लोगों पर धारा-67 की कार्यवाही की गई। इसके बाद भी अवैध निर्माण और कब्जे बंद नहीं हुए। तहसील न्यायिक सदर से सात जनवरी 2019 को सरकार ग्राम सभा बनाम बन्ने, 24 जनवरी 2019 को सरकार ग्राम सभा बनाम फारुख अहमद, छह फरवरी 2020 को सरकार ग्राम सभा बनाम भीमसेन, 12 जनवरी 20...