लोहरदगा, अक्टूबर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा की बात कहते हुए लोहरदगा में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने आंदोलन की घोषणा की है। गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त बैठक के बाद सोमवार को आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने घोषणा की कि आठ अक्तूबर को लोहरदगा जिला मुख्यालय में वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। मार्च मैना बगीचा स्थित वीर बुधु चौक से शुरू होकर समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की दिल्ली में एसआईआर को लेकर बैठक हुई थी। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ सप्ताह की सफलता को लेकर इंडिया गठबंधन दलों की संयुक्त बैठक उसी बैठक से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर लोहरदगा में गठबंधन के सभी घटक दलों की ब...