मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर के आह्वान पर शाखा मुजफ्फरनगर ने आठ अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। एनएचएम चिकितसकों व कर्मचारियों ने नियमितीकरण व सभी सुविधाएं मिलने की मांग की है। जिला अस्पताल परिसर में पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि वर्ष 2016 में 15 दिन की हड़ताल और 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद तत्कालीन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के साथ लिखित समझौता हुआ था। इसमें नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मचारियों को वेटेज देने और अन्य राज्यों की तर्ज पर सुविधाएं देने का वादा किया गया था, लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने दूसरे दिन भी जताया विरोध इससे कई कर्मचारी अब आयु सीमा से बाहर हो चुके ...