मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित आठवें वेतन आयोग के लागू होने से पहले पुरानी पेंशनरों की पेंशन पुनरीक्षण और अन्य सुविधाओं के लाभ दिलाने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के संयोजक अश्विनी कुमार राय ने कहा कि पेंशनरों के साथ तिथि के आधार पर हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए और सभी पुराने पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में पेंशन और पेंशनरों को जोड़ने को लेकर धरना प्रदर्शन उन्होंने यह भी बताया कि वित्त विधेयक 2025 में ऐसे प्रावधान हैं, जो ...