इटावा औरैया, मार्च 25 -- संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को इंजीनियर शिवराज सिंह यादव संयोजक ने दिया। इंजीनियर शिवराज सिंह यादव ने कहा भारत सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा, पेंशन, वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने के लिए बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पर 18 घटकों के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काला दिवस राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर मनाया। उन्होंने कहा यदि सरकार ने आठवें वेतन आयोग मे सेवानिवृत्ति शिक्षकों कर्मचारी को सम्मिलित नहीं किया तो दिल्ली में एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरकार से बिल वापस लेने की मांग करते हुए संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के सहसंयोजक बृजेश यादव जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक पेंशनर्स यूनियन ने कहा यदि सरकार ने हमें आठवें वेतन आयोग में सम्मिलित नहीं किया...