शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक कार्यकारिणी अध्यक्ष जागेश कुमार पाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फाउंडेशन सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन लखनऊ के आवाहन पर 21 अप्रैल को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में एमएम खान, राम लडैते यादव, रामसेवक शर्मा, विष्णु प्रकाश गुप्ता, सुशील कुमार सक्सेना, चंद्रपाल गंगवार, रामचरण राव सहित सभी लोग उपस्थित रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...