बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की ओर से 25 मार्च को प्रधानमंत्री को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलीय संयोजक इं. आरके पांडेय ने कहा कि 25 मार्च को पेंशनर्स काला फीता बांधकर व सभा कर काला दिवस मनाएंगे। कहा कि पेंशनरों की बात को आठवें वेतन आयोग में न रखना मुख्य बिंदु है। पुरानी पेंशन बहाली मामला काफी दिनों से चल रहा है। उन्होंने सभी पेंशनर्स से अपील किया कि 25 मार्च को दिन में 11 बजे डीएम कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। सह संयोजक इं. एसके श्रीवास्तव, जलालुद्दीन कुरैशी, समीउल्लाह अंसारी, सदानंद श्रीवास्तव, राधेश्याम त्रिपाठी, बीडी पांडेय, एएन सिंह, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...