छपरा, जनवरी 19 -- पूउरे पेंशनर्स एसोसिएशन, शाखा छपरा ने पारित किया विरोध प्रस्ताव फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग छपरा, हमारे संवाददाता। आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के पेंशन पुनरीक्षण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किए जाने को लेकर पूउरे पेंशनर्स एसोसिएशन की शाखा छपरा ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस संबंध में सोमवार को शाखा की बैठक में सर्वसम्मति से विरोध प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश पराशर ने की, बैठक की शुरुआत पेंशनर सदस्य राजेन्द्र राय के स्वर्गवास पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। इसके पश्चात संगठन से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में भारत सरकार द्वारा गठित आठवें वेतन ...