देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की जनपदीय इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को सम्मिलित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि पेंशनर्स का राशिकरण 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष किया जाए क्योंकि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में निर्णय दिया जा चुका है उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र पर पेंशन में 20% बढ़ोतरी का लाभ 70 वर्ष पर दिया जाए। इसके साथ ही परिवहन निगम की बस यात्रा पर पेंशनर्स को 50 व रेलवे में 40 प्रतिशत छूट का लाभ पूर्व की भांति दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में भी पेंशनरों चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइलें लटकी है उसका निस्तारण किया जाए। अंत में सेवानिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.