नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेजेज लेबोरेटरी स्टाफ एसोसिएशन (डीयूसीएलएसए) के केंद्रीय कार्यालय में 8वें वेतन आयोग एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेजेज लेबोरेटरी स्टाफ के पदाधिकारी राजेश मेहता ने बताया किबैठक में दिल्ली प्रदेश तथा अखिल भारतीय स्तर की लगभग 19 विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने एकमत होकर एक संयुक्त मंच के गठन का निर्णय लिया। जिसका नाम सेंट्रल ऑटोनोमस बॉडी एंड यूनियन टेरिटरी एम्प्लाइज एसोसिएशन्स फोरम रखा गया है। इस फोरम के माध्यम से ऑटोनॉमस बॉडी तथा यूनियन टेरिटरी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के वेतनमान, भत्तों एवं अन्य आवश्यकताओं को 8वें वेतन आयोग क...