उरई, सितम्बर 30 -- उरई, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पेंशनरों ने वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन से लेकर पुरानी पेंशन की बहाली के साथ ही पेंशनरों को इसका लाभ देने की मांग उठाई। धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशन अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लगातार सरकार का ध्यानाकषर्ण करा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई न होने से लगातार उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरकार पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग पुनरीक्षण में शामिल न करन कुठाराघात कर रही है इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पेंशनर अब अपनी मांगों को पूरा कराकर ही दम लेंगे। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने की मांग कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अंगद स...