सासाराम, अगस्त 13 -- सासाराम, नगर संवाददाता प्रस्तावित बिहार सरकार उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में लगातार आठवें दिन गुरुवार को एसपी जैन कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया। संघर्ष मोर्चा के द्वारा फुटाब/फुस्टाब के आह्वान पर कार्य करते हुए शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही धरना दिया गया और नारेबाजी भी की गई। इस विरोध प्रदर्शन में डॉ0 राजेश कुमार सिन्हा, डॉ0 रौशन कुमार, डॉ0 स्वदेश कुमार, डॉ अतिबला सिंह, डॉ जयप्रकाश, डॉ श्याम राज यादव, श्री उमेश कुमार, श्री अरविन्द कुमार,श्री अविनाश कुमार, श्री नीरज कुमार, डॉ सुजीत कुमार, डॉ हरिओम नागर, डॉ संजय कुमार, डॉ कुमारी आभा, डॉ शोभा कुमारी एवं अन्य शामिल रहे। यह भी पढ़ें- लगतार सातवें दिन शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दु...