चाईबासा, मार्च 20 -- चाईबासा। चाईबासा जिला इकाई के तत्वावधान में पुराना उपायुक्त कार्यालय सदर अनुमंडल चाईबासा के मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के 8 वें दिन जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री दिगंबर कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों से आए मनरेगा कर्मी इस धरना में शामिल हुए। हड़ताल के कारण सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत चल रहे डोभा निर्माण, बिरसा सिंचाई कूप, शेड, आम बागवानी, खेल मैदान, आवास निर्माण आदि योजनाएं प्रभावित हैं। धरना पर जिला अध्यक्ष शंभू गोप, जिला सचिन पुरुषोत्तम गोप, प्रदेश संगठन मंत्री दिगंबर कुमार, आनंद पूर्ति, चंद्रमोहन महतो, महेंद्र कुमार महतो, जितेंद्र महतो, अजय कुमार यादव, पुष्पा गगराई, रमेश बोदरा, सोमा कराई, सुदर्शन बोदरा, प्रदीप तांती आदि मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.