गढ़वा, मार्च 3 -- खरौंधी। प्रखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। कुल 1177 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना था। उनमें से 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 1170 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जानकारी के अनुसार परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा केंद्र से एक छात्र, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय भालुहि से चार छात्र तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजरमरवा से दो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...