सिमडेगा, अप्रैल 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जैक द्वारा जारी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले का कुल पास प्रतिशत 90.40% है, जो राज्य के कई जिलों के बीच संतोषजनक स्थिति में है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 8767 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से 7925 छात्र सफल रहे। हालांकि इस प्रदर्शन के साथ सिमडेगा को राज्यभर में 18वां स्थान मिला है। राज्य स्तर पर जहां रांची को 96.80%, हजारीबाग को 96.47% और कोडरमा को 96.64% प्राप्त कर जिले के शीर्ष स्थानों पर रहे। वहीं सिमडेगा का परिणाम औसत से थोड़ा कम रहा है। इधर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है। यह भी पढ़ें- आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, रांची जिला अव्वल यह भी पढ़ें- आठवीं बोर्...