घाटशिला, अप्रैल 26 -- मुसाबनी। मध्य विद्यालय बादिया में शनिवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आठवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण कुल 32 छात्र-छात्राओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान जीसीजीडी उच्च विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच चॉकलेट एवं कलम का वितरण किया गया जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुखलाल हांसदा, पानमुनी हांसदा, दिलीप कुमार महतो, सन्नी सामद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रजवाडीह गांव के मवि में 8वीं के व...