गढ़वा, मार्च 2 -- केतार, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा सोमवार को दो पाली में कदाचारमुक्त संपन्न हुई। परीक्षा में प्रखंड के 21 मध्य विद्यालयों में अध्यनरत कुल 972 छात्र/ छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। वहीं छह छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पीएम श्री मध्य विद्यालय, केतार परीक्षा केंद्र पर 296 छात्र परीक्षा में शामिल रहे। वहीं दो छात्र अनुपस्थित रहे। उसी तरह प्लस टू उच्च विद्यालय परसोडीह परीक्षा केंद्र पर 411 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे। प्लस टू उच्च विद्यालय छाताकुंड परीक्षा केंद्र पर 134 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं मध्य विद्यालय पचाडूमर परीक्षा केंद्र पर 131 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि एक छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहा।परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.