पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने ठंड और शीतलहर के चलते कक्षा एक से आठ तक के संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायक प्राप्त विद्यालय, सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों, बा स्कूलों, राजकीय, एडेड में 29 और 30 दिसंबर तक की छुट्टी कर दी है। यह छुट्टी सिर्फ बच्चों की हुई है। इस दौरान शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूलों में उपस्थित होकर यू डायस, अपार आईडी, एसआईआर समेत विभागीय कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...