पटना, दिसम्बर 23 -- जिले में अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण आठवीं तक के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्र बुधवार से 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे। पटना जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर सभी स्कूलों को बंद किया गया है। मंगलवार को डीएम ने इसको लेकर आदेश जारी किया। वहीं आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन 10 बजे से 3:30 तक होगा। आदेश के अनुसार जिन विद्यालयों में प्री- बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन हो रहा है, उन्हें आदेश से मुक्त रखा गया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसको लेकर यह आदेश जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...