सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। मध्य विद्यालय सुहई मालिकाना डुमरा में बुधवार को वर्ग आठ की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं दीक्षांत सह विदाई समारोह आयोजित हुई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया। वहीं मूल्यांकन परीक्षा में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक दीनानाथ सिंह राठौर ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। ए ग्रेड प्राप्त छात्र अभय कुमार एवं शिव कुमार सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चे उत्साहित थे। प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों ने आठवीं कक्षा उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं के मंगल जीवन एवं आगे की अच्छी पढ़ाई की शुभकामना दी।साथ ही सभी छात्र-छात्राओं से नौवी कक्षा में निश्चित रूप से अपना नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों से भी अपने बच्चों का नाम...