गोपालगंज, अप्रैल 11 -- कुचायकोट। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को विदाई-सह-स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आठवीं उत्तीर्ण छात्राओं को भावुक माहौल में विदाई दी गई। वहीं नव नामांकित छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया। सेंट्रल स्कॉलरशिप में सफल अंशिका, आशिक, अर्चना, सोनाली, वंदना व रित को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार सिंह ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...