लातेहार, अप्रैल 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेन्चा उत्क्रमित हाई स्कूल में आठवां और नौवां बोर्ड की परीक्षा में सभी छात्र पास हो गए हैं। स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपिल दिनेश मेहरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठवां बोर्ड की परीक्षा में 48 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें सभी छात्र - छात्राये पास हो गए हैं। वहीं नौंवी कक्षा के बोर्ड परीक्षा में 74 छात्र शामिल हुए थे। उक्त सभी 74 छात्र उतीर्ण हुए। सभी छात्रो को ए और ए प्लस ग्रेड मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...