फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- टूंडला। फतेहाबाद से खरीददारी करके ऑटो से घर लौट रही महिला से नगला गार्डन के पास बाइक सवारों उसकी करधनी छीन कर फरार हो गए। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना नगला सिंघी के गांव रामगढ़ निवासी सत्यवती फतेहाबाद से खरीददारी कर ऑटो से घर वापस आ रही थी, ऑटो में चार पांच महिला और थी, किंतु सत्यवती साइड में बैठी थी,शुक्रवार सांय करीब सवा सात बजे ऑटो नगला गार्डन के निकट पहुंचा ही था कि बाजिदपुर की ओर से बाइक सवार तीन युवकों ने चलते ऑटो से झपट्टा मारते हुए सत्यवती की कमर से करधनी छीन ली और टूंडला की ओर भाग गये। यह भी पढ़ें- चार के खिलाफ झगड़ा करने में रिपोर्ट नगला सिंघी थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि पीड़िता के पति धर्मन्द्र ने तहरीर दी है। सीसीटीवी के माध्यम से छिनैती करने वालों की तलाश की जा रही है।दंगल मेला मे...