बहराइच, मार्च 8 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। मुर्तिहा के धर्मापुर जालियां गांव में शनिवार रात साईकिल व बाइक रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। जिसके चलते लाखों की सम्पत्ति जल कर नष्ट हो गई। पीड़िता ने रंजिशन आगजनी की कोतवाली में तहरीर दी है। धर्मापुर जालियां में लाला की साईकिल व बाइक रिपेयरिंग शाप है। शनिवार देर रात इस दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी शॉप भीषण आग के आगोश में आ गई। कड़ी मशक्कत से जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक दुकान में रखा सब कुछ सामान, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित लाला की पत्नी ताज का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति से शनिवार शाम कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कोतवाल राम नरेश ने बताया कि तहरीर मिली है। तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.